गाजीपुर, नवम्बर 1 -- Ghazipur News: दिलदारनगर, हिन्दस्तान संवाद। पूर्व मध्य रेलवे के दिलदारनगर और जमानियां रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए रेलवे की ओर से कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में दोनों स्टेशनों पर बिजली की रोशनी के साथ सोलर लाइटें लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस योजना के तहत दोनों स्टेशनों पर 40-40 सोलर लाइटें लगाई जा रही हैं। इन लाइटों पर करीब 60 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। सोलर लाइटें प्लेटफॉर्म, रेल पुलों और स्टेशन परिसर के अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर लगाई जा रही हैं। प्रत्येक सोलर लाइट की क्षमता 80 वाट होगी। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: दिलदारनगर-जमानियां स्टेशन सोलर लाइट से होंगे रोशन इनमें ऑटोमैटिक सेंसर की सुविधा दी गई है। इसके चलते अंधेरा होते ही लाइटें स्वतः जल...