गाजीपुर, अक्टूबर 29 -- Ghazipur News: सैदपुर। सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट से करवाचौथ पर नगर की आभूषण दुकानों पर खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ जुटी। बदलते फैशन के बीच भारी गहनों के बजाय हल्के और आधुनिक डिजाइन के आभूषण महिलाओं की पहली पसंद बने रहे। शिवम ज्वेलर्स के अधिष्ठाता शिवम वर्मा 'कल्लू' ने बताया कि स्लिम चेन, ब्रेसलेट, हल्की अंगूठियों, इयररिंग्स और आकर्षक मंगलसूत्र की मांग बढ़ी है। उनके अनुसार, 24 कैरेट सोना करीब 1.43 लाख रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी लगभग 1.95 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। कीमतों में गिरावट से ग्राहकों को राहत मिली है। यह भी पढ़ें- करवाचौथ पर सोने के गिरे भाव, चांदी हुई 2138 रुपये सस्ती

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...