गाजीपुर, अगस्त 6 -- Ghazipur News: देवकली। क्षेत्र के डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क, सियावां में आयोजित कबड्डी टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सोनाडीह (बलिया) और सियावां की टीमों के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में सोनाडीह बलिया की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि उपेंद्रलाल यादव ने विजेता और उपविजेता टीमों को शील्ड प्रदान की। डॉ. नंदकिशोर राम ने विजेता टीम को Rs.5,000 तथा उपविजेता टीम को Rs.3,000 का नकद पुरस्कार दिया। उपेंद्रलाल यादव ने कहा कि खेल जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और इससे भाईचारे की भावना मजबूत होती है। उन्होंने कबड्डी को भारत का प्राचीन खेल बताया। कार्यक्रम में जे.पी. यादव, सिपाही गिरी, प्रदीप सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे। आयोजकों ने अतिथियों का स्वागत कर आभार व्यक्त किया।

हिं...