गाजीपुर, अगस्त 8 -- Ghazipur News: नगसर, हिन्दुस्तान संवाद। जमानियां क्षेत्र के ढढ़नी पावर हाउस के अंतर्गत सोनहरिया गांव में पिछले पांच दिनों से बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। गांव का ट्रांसफार्मर जल जाने के बाद भी विद्युत विभाग की ओर से समस्या का स्थायी समाधान नहीं किए जाने से लोगों को उमस भरी गर्मी में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। दिन तो किसी तरह गुजर रहा है, लेकिन रात में बिजली नहीं होने से लोगों की नींद भी मुश्किल हो गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि जले ट्रांसफार्मर की जगह विभाग ने दूसरा खराब ट्रांसफार्मर लगा दिया, जिससे बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। इसके बावजूद समस्या के समाधान के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। लगातार पांच दिनों से बिजली गुल होने के कारण गांव में पेयजल आपूर्ति सहित घरेलू कामकाज भी प्रभावित...