Ghazipur News: सोनवल रेलवे क्रॉसिंग पर तकनीकी खराबी से 15 मिनट ठप रहा यातायात
गाजीपुर, जुलाई 3 -- Ghazipur News: गाजीपुर। सोनवल रेलवे क्रॉसिंग पर गुरुवार को तकनीकी खराबी के कारण फाटक ट्रेन गुजरने के बाद भी करीब 15 मिनट तक बंद रहा, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। भीषण गर्मी में फंसे यात्रियों, बच्चों और बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थिति बिगड़ने पर लोगों और रेलवे कर्मचारियों के बीच नोकझोंक भी हुई। सूचना पर रेलवे अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जिसमें इमरजेंसी लॉक में तकनीकी खराबी सामने आई। मरम्मत के बाद फाटक खोला गया और यातायात बहाल हुआ। इस दौरान राहगीरों ने व्यवस्था सुधारने की मांग की। जाम के कारण छोटे बच्चे, बुजुर्ग और अन्य यात्री तेज गर्मी में काफी देर तक फंसे रहे। लोगों को भूख, प्यास और उमस के बीच इंतजार करना पड़ा, जिससे उन्हें भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। उप स्टेशन प्रबंधक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.