Ghazipur News: सैदपुर रेलवे क्रॉसिंग पर दो घंटे जाम, मरीज को लेकर एंबुलेंस भी फंसी
गाजीपुर, अक्टूबर 12 -- रेलवे क्रॉसिंग पर जाम से एंबुलेंस फंसी Ghazipur News: सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के तहसील गेट स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर सोमवार दोपहर भीषण जाम लगने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। करीब दो घंटे तक वाहन रेंगते रहे। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से गंभीर मरीज को लेकर वाराणसी ट्रामा सेंटर जा रही सरकारी एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ गई। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए ओवरब्रिज निर्माण की मांग की। रेलवे क्रॉसिंग के एक ओर ब्लॉक कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और कई विद्यालय हैं, जबकि दूसरी ओर तहसील, रजिस्ट्री कार्यालय, डायट, मुंसफी, नगर पंचायत कार्यालय और मुख्य बाजार स्थित हैं। ऐसे में यहां अधिकारियों, कर्मचारियों, मरीजों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.