Ghazipur News: सैदपुर में जल्द होगा मुस्लिम सम्मेलन: दानिश आजाद
गाजीपुर, अक्टूबर 27 -- Ghazipur News: सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। वाराणसी-गोरखपुर हाईवे स्थित एक निजी रेस्टोरेंट में मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी का भव्य स्वागत किया गया। सैदपुर अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष महताब खान के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के दर्जनों लोगों ने मंत्री का अभिनंदन किया। इस दौरान सैदपुर में जल्द मुस्लिम सम्मेलन आयोजित करने को लेकर चर्चा हुई। मंडल अध्यक्ष महताब खान ने बताया कि सम्मेलन के माध्यम से समाज के लोगों को एक मंच पर लाने और उनकी भागीदारी बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में सम्मेलन की रूपरेखा और आयोजन को लेकर विचार-विमर्श हुआ। हालांकि, सम्मेलन की तिथि अभी घोषित नहीं की गई है। स्वागत से अभिभूत मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि सभी लोग एकज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.