Ghazipur News: सैदपुर और जखनिया में 3 और 5 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला
गाजीपुर, नवम्बर 1 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत जिले के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 3 और 5 नवंबर को सैदपुर एवं जखनिया विधानसभा क्षेत्रों में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें 25 से अधिक कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। रोजगार मेला प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि 3 नवंबर को मोतीलाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सैदपुर तथा 5 नवंबर को पं. मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज, सिखड़ी, जखनिया में रोजगार मेला आयोजित होगा। दोनों स्थानों पर सुबह 10 बजे से अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। मेले में प्रमोकाश आउटसोर्स सर्विस प्रा. लि., अतुल ऑटो लिमिटेड, केविन पाइप प्रा. लि., विशाल बियरिंग्स लिमिटेड, कोरोना रेमेडीज लिमिटेड, सिल्वर कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड, गैलेक्सी चेन प्रा. लि., हिंदाल्को, टाटा मोटर्स, फ्लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.