गाजीपुर, सितम्बर 25 -- Ghazipur News: सादात। विहंगम योग संत समाज का एक दिवसीय आध्यात्मिक कार्यक्रम नगर में सुभाष चंद्र गुप्ता के आवास पर आयोजित हुआ। उमरहा के साधक पुरोहित आयुष तिवारी ने एक कुंडीय यज्ञ के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। अध्यक्षता कर रहे मुंबई के उपदेष्टा शिव कुमार गुप्ता ने भजन के माध्यम से काम, क्रोध, लोभ, अहंकार और तृष्णा रूपी पांच विकारों से आत्मा को बचाने तथा सद्गुरु के ज्ञान की महत्ता बताई। मुख्य अतिथि आयुष तिवारी ने सेवा को साधना का आधार बताया। संचालन जिला उपदेष्टा केशव सिंह यादव ने किया। आयोजक सुभाष चंद्र गुप्ता ने सभी के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम का समापन गुरु वंदना, आरती और शांति पाठ के साथ हुआ। इस दौरान रामचंद्र भारद्वाज, लल्लन भारद्वाज, जनार्दन मिश्रा सहित अन्य साधक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...