Ghazipur News: सेवानिवृत्त शासकीय अधिवक्ता जयसूर्य भट्ट को दी विदाई
गाजीपुर, अगस्त 3 -- Ghazipur News: गाजीपुर। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता (दीवानी) जयसूर्य भट्ट के सेवानिवृत्त होने पर सोमवार को जिला शासकीय अधिवक्ता (दीवानी) अजय पाठक के सभागार में विदाई समारोह आयोजित किया गया। अधिवक्ता राजेश पांडेय ने बताया कि 31 जुलाई को 60 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर सेवानिवृत्त हुए। समारोह में जिला शासकीय अधिवक्ता अजय पाठक ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया, जबकि जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) कृपाशंकर राय और जिला शासकीय अधिवक्ता (राजस्व) बंशीधर कुशवाहा ने पुष्पगुच्छ देकर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अभय नारायण तिवारी, अखिलेश सिंह, सुनील सिंह, विनोद सिंह, रामकुमार राय, शशिज्योति पांडेय, सोनी सिंह मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- संघ भवन में हुई शोकसभा, दी श्रद्धांजलि
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.