गाजीपुर, अगस्त 1 -- Ghazipur News: जखनियां। विकासखंड सभागार में शनिवार को खंड विकास अधिकारी भीमराव प्रसाद के सेवानिवृत्त होने पर विदाई और सम्मान समारोह आयोजित किया गया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सत्येंद्र प्रताप सिंह 'मसाला सिंह' ने उन्हें माल्यार्पण, स्मृति चिह्न, धार्मिक ग्रंथ और अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि भीमराव प्रसाद ने अपने कार्यकाल में ईमानदारी, सादगी और निष्पक्षता के साथ विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया। अपने संबोधन में भीमराव प्रसाद ने कहा कि सरकारी सेवा का अंत निश्चित है, लेकिन सेवा काल में बने आत्मीय संबंध जीवनभर याद रहते हैं। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने उनके सौम्य व्यक्तित्व, प्रशासनिक दक्षता और कार्यशैली की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- Gang...