Ghazipur News: सेवराई तहसील में अधिवक्ता रहे न्यायिक कार्य से विरत
गाजीपुर, जुलाई 9 -- Ghazipur News: सेवराई, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय तहसील स्थित बार एसोसिएशन सेवराई की गुरुवार को अध्यक्ष पारस राम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अधिवक्ताओं ने मुहम्मदाबाद बार एसोसिएशन के आंदोलन के समर्थन किया। साथ ही अधिवक्ता ओमप्रकाश राम की भूमि से कथित अवैध कब्जा न हटाए जाने के विरोध में पूरे दिन न्यायिक कार्यों का बहिष्कार करने का निर्णय लिया। बैठक के बाद अधिवक्ताओं ने प्रस्ताव की प्रति उपजिलाधिकारी सहित सभी संबंधित न्यायालयों को सौंपकर अपना विरोध दर्ज कराया। बैठक में अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि सेवराई और मुहम्मदाबाद तहसीलों में भ्रष्टाचार चरम पर है, जिससे अधिवक्ताओं के साथ-साथ आम नागरिकों को भी लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Mathura News: छाता तहसील की कार्यशैली के खिलाफ अधिवक्ताओं ने खोल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.