Ghazipur News: सेफ्टी टैंक के भरे पानी में डूबने से बालक की मौत
गाजीपुर, अगस्त 13 -- Ghazipur News: बहादुरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर क्षेत्र में नवनिर्मित शौचालय के सेफ्टी टैंक में भरे पानी में दो वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार बस स्टैंड स्थित रामलीला मार्ग निवासी मोनू राईनी अपने घर में नवनिर्मित शौचालय का निर्माण कर रहे थे। अभी सेफ्टी टैंक बना था जिसमें पानी भरा था। परिवार के लोग अपने काम में व्यस्त थे। तभी मोनू का पुत्र दो वर्षीय मोहम्मद दानिश पानी भरे सेफ्टी टैंक में गिर गया। कुछ घंटे के बाद परिवार के लोग बच्चे को खोजने लगे। कुछ देर बाद दानिश की मां की नजर सेफ्टी टैंक पर पड़ी तो देखा कि उसका बच्चा पानी के ऊपर उतराया हुआ है। वह बच्चे को देखकर बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। परिवार में कोहराम मच गया। मौत से लोगों में शोक व्याप्त है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.