Ghazipur News: सेना के जवान को सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई
गाजीपुर, अगस्त 24 -- Ghazipur News: गहमर, हिन्दुस्तान संवाद। गांव के नरवा गंगा घाट पर सोमवार को सेना के जवान राजेश कुमार सिंह का गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके अंतिम दर्शन के लिए सैकड़ों ग्रामीणों के साथ सेना और पुलिस के जवान मौजूद रहे। कुबेर राय पट्टी निवासी राजेश कुमार सिंह (40) पुत्र गिरीश चंद सिंह भारतीय सेना की ग्रीफ बीआरओ इकाई में कार्यरत थे और वर्तमान में श्रीनगर में तैनात थे। करीब 25 दिनों से बीमारी के चलते उनका उपचार कमांड अस्पताल उधमपुर में चल रहा था, जहां शनिवार रात उनका निधन हो गया। सेना के जवान पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर पैतृक गांव लेकर पहुंचे। शव को देखकर पत्नी रानी सिंह और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। 14 वर्षीय इकलौता पुत्र पार्थ पिता के शव को देखकर स्तब्ध रह गया। दोपहर दो बजे पार्थिव शरीर नरवा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.