गाजीपुर, अक्टूबर 29 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। पति की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना को लेकर गुरुवार को सुहागिन महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखेंगी। पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बुधवार को शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ी रही। पूजा सामग्री, कपड़े, शृंगार के सामान और आभूषणों की दुकानों पर देर शाम तक रौनक बनी रही। करवा चौथ को लेकर शहर के मिश्रबाजार, टाउनहाल, लाल दरवाजा और महुआबाग सहित प्रमुख बाजारों में दुकानें सजी रहीं। महिलाओं ने मिट्टी और पीतल के करवे, सजी हुई चलनी, पूजा की थाली, रोली, चंदन सहित अन्य पूजन सामग्री की खरीदारी की। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: सुहाग की लंबी उम्र की कामना को सज-संवर रहीं सुहागिनें, आज रखेंगी करवाचौथ क...