Ghazipur News: सुरहा फीडर में खराबी से रातभर गुल रही बिजली
गाजीपुर, जुलाई 23 -- Ghazipur News: सेवराई। देवल पावर हाउस के सुरहा फीडर से जुड़े सुरहा गांव में बुधवार शाम शाम बजे के बाद आई खराबी रातभर ठीक नहीं हो सकी। ग्रामीणों के अनुसार लाइनमैन ने कंपनी के निर्देशों का हवाला देकर फॉल्ट ठीक करने से मना कर दिया, जिससे बरसात के बीच बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे पेयजल, पंखे, टीवी, मोबाइल चार्जिंग और धान की रोपाई जैसे कार्य प्रभावित हुए। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर उपभोक्ताओं को राहत दिलाने की मांग की है। वहीं जेई राजकुमार गौतम ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है और उच्च अधिकारियों से वार्ता कर समाधान कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.