गाजीपुर, अक्टूबर 11 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। शारदीय नवरात्र को लेकर जिले में दुर्गा पूजा की तैयारियां तेज हो गई हैं। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक पूजा समितियां भव्य पंडालों के निर्माण और सजावट में जुटी हैं। कहीं उत्तराखंड के प्रसिद्ध सुरकंडा देवी मंदिर की प्रतिकृति तैयार की जा रही है तो कहीं स्वामी नारायण अक्षरधाम मंदिर की तर्ज पर पंडाल बनाया जा रहा है। जिले में कुल 490 स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित किए जाने की जानकारी दी गई है, इसमें अस्थाई 474 दुर्गा पूजा पंडाल और 16 स्थाई दुर्गा प्रतिमा स्थापित होंगी। इस बार पिछले वर्ष की तुलना में 20 प्रतिमाओं की बढ़ोतरी बताई जा रही है। पिछले वर्ष जनपद में 462 दुर्गा प्रतिमाओं का स्थापना हुआ था। शहर के नवाबसाहब फाटक, मिश्रबाजार, महुआबाग, स्टेशन रोड और लंका चूंगी सहित विभि...