गाजीपुर, सितम्बर 25 -- Ghazipur News: गाज़ीपुर। वर्षों से आउटसोर्स के माध्यम से विद्युत विभाग में कार्यरत मीटर रीडरों ने कम मानदेय और नौकरी की असुरक्षा को लेकर आवाज उठाई है।

मीटर रीडरों की समस्याएं कासिमाबाद क्षेत्र में मीटर रीडरों ने सुभासपा के राष्ट्रीय सचिव अरविंद राजभर से मुलाकात कर अपनी समस्याएं बताईं और मांगों से संबंधित पत्रक सौंपा। मीटर रीडरों का कहना है कि वे लंबे समय से घर-घर जाकर मीटर रीडिंग लेने, बिल उपलब्ध कराने और निर्धारित बिलिंग लक्ष्य पूरा करने का कार्य कर रहे हैं। जिले में करीब 300 मीटर रीडर इस कार्य में लगे हैं। उनका कहना है कि प्रोब, ओसीआर और बिलिंग टारगेट समेत कई जिम्मेदारियां निभाने के बावजूद उन्हें अपेक्षाकृत कम मानदेय मिल रहा है। रीडरों के अनुसार कई कर्मचारियों को प्रतिमाह करीब दो से तीन हजार रुपये का भुगतान होने ...