Ghazipur News: सीसीटीवी में कैद होने के बाद भी चोर गिरफ्त से बाहर
गाजीपुर, अगस्त 14 -- Ghazipur News: खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सिधौना-बिहारीगंज बाईपास मार्ग स्थित कबाड़ एवं वेल्डिंग की दुकान से 900 किलोग्राम लोहे की 15 चादरें चोरी होने के मामले में सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बावजूद चोरों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इससे सिधौना के व्यापारियों में नाराजगी है। व्यापारियों ने पुलिस से जल्द घटना का खुलासा कर आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग की है। दुकान संचालक जीतू यादव पुत्र जगनू यादव निवासी राजवाड़ी, थाना चौबेपुर, वाराणसी के अनुसार पांच अगस्त की रात करीब 11:30 बजे चोर दुकान से लोहे की चादरें टेंपो में लादकर फरार हो गए। घटना से पहले चार संदिग्ध युवक करीब एक घंटे तक दुकान के आसपास घूमकर रेकी करते हुए सीसीटीवी में दिखाई दे रहे हैं। बारिश का फायदा उठाकर आरोपितों ने वारदात को अंजाम दिया। दुकान संचालक ने छह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.