गाजीपुर, अक्टूबर 4 -- Ghazipur News: सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के वार्ड पांच पटेल नगर स्थित चौहान बस्ती में सीवर इंटरलॉकिंग कार्य स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। आरोप है कि कार्य के चलते करीब एक माह से 50 घरों में पानी की आपूर्ति बंद है। वहीं, सड़क खोदकर छोड़ दिए जाने और खुले सीवर चैंबर के कारण आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। नाराज बस्तीवासियों ने शनिवार को नगर पंचायत और प्रशासन के खिलाफ विरोध जताते हुए कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। नगर पंचायत की ओर से शिवराम चौहान के घर से इंडेन गैस गोदाम तक करीब 800 मीटर सड़क पर लगभग 22 लाख रुपये की लागत से कार्य कराया जा रहा है। बस्तीवासियों का आरोप है कि सीवर पाइप डालने से पहले निर्धारित बेस तैयार नहीं किया गया। उनका कहना है कि सीवर का ढलान भी गलत दिशा में होने से घरों में पान...