Ghazipur News: सीताराम राय की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
गाजीपुर, नवम्बर 4 -- Ghazipur News: भांवरकोल। स्वतंत्रता आंदोलन में अदम्य साहस और वीरता का परिचय देने वाले शेरपुर कलां निवासी महान स्वतंत्रता सेनानी स्व. सीताराम राय की पुण्यतिथि पर क्षेत्रवासियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्हें 'जिंदा शहीद' के नाम से जाना जाता है। इस मौके पर नारायण उपाध्याय ने कहा कि सीताराम राय का जीवन त्याग, साहस और एकता का प्रतीक है। युवा समाजसेवी हिमांशु राय ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान उन्हें चार गोलियां लगी थीं और बेसो नदी में फेंक दिया गया था। इसके बावजूद तत्कालीन कलेक्टर से कहा था कि वे अभी जिंदा हैं। इसी अदम्य साहस के कारण वे 'जिंदा शहीद' कहलाए। डॉ. आलोक राय ने उनके ओजस्वी व्यक्तित्व और संघर्षों को याद किया। दिनेश चंद्र राय चौधरी और राजेश राय बागी ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.