गाजीपुर, अगस्त 18 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद ने मंगलवार को विकास खण्ड सदर के कम्पोजिट विद्यालय बीकापुर और कम्पोजिट विद्यालय बबेड़ी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कम्पोजिट विद्यालय बीकापुर में कुल नामांकित 205 छात्र-छात्राओं के सापेक्ष 131 उपस्थित रहे। मुख्य विकास अधिकारी की ओर से विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यालय परिसर की स्वच्छता, पेयजल व्यवस्था, शौचालय, मध्याह्न भोजन के गुणवत्ता की जांच की गयी। उन्होंने विद्यालय में स्थिति एस्ट्रो लैब की भी जांच की गयी। साथ ही कक्षा एक, दो और तीन में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से किताबें पढ़वायी गयी। जिसके सापेक्ष सभी ने सकारात्मक उत्तर दिये। मुख्य विकास अधिकारी ने बच्चों में चॉकलेट एवं टॉफी का वितरण किया गया। वहीं कम्पोजिट विद्यालय बबेड़ी का निरीक्षण क...