Ghazipur News: सीएचसी के मुख्य गेट पर जलभराव से दिक्कत
गाजीपुर, जुलाई 7 -- Ghazipur News: खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। एक ओर स्वास्थ्य विभाग संचारी रोगों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चला रहा है। वहीं दूसरी ओर खानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर की बदहाल व्यवस्था अभियान की हकीकत बयां कर रही है। सीएचसी के मुख्य प्रवेश द्वार पर जलभराव होने से मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डॉक्टरों के आवास के पीछे लंबे समय से गंदा पानी जमा होने से दुर्गंध फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल परिसर में नियमित सफाई और जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण यह स्थिति बनी हुई है। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: कागजों में चल रहा संचारी रोग नियंत्रण अभियान लोगों ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से तत्काल जल निकासी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.