गाजीपुर, नवम्बर 4 -- Ghazipur News: सिधागरघाट/कासिमाबाद(गाजीपुर)। देवरिया में तैनात प्रेमी सिपाही के शादी से इनकार करने से आहत एक छात्रा ने जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मऊ के हलधरपुर क्षेत्र की 17 वर्षीय किशोरी कासिमाबाद क्षेत्र के एक गांव स्थित अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई करती थी। इंटरमीडिएट की छात्रा का ननिहाल के ही एक पड़ोसी युवक से दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक देवरिया के एक थाने में सिपाही के पद पर तैनात है। आरोप है कि सिपाही ने शादी से इनकार किया तो सोमवार को छात्रा ने जहर खा लिया और युवक के घर पहुंच गई। जानकारी होते ही परिजन छात्रा को तत्काल अस्पताल ले गए, जहां सोमवार देर रात उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर के आधार प...