गाजीपुर, अगस्त 21 -- Ghazipur News: खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। वाराणसी-औड़िहार रेलखंड पर स्थित सिधौना रामपुर रेलवे हाल्ट पर यात्री सुविधाओं के अभाव में परेशान हैं। कोरोना काल में बंद हुई तीन यात्री ट्रेनों का संचालन अब तक शुरू नहीं हो सका है। इससे यात्रियों को आवागमन के लिए निजी और अन्य साधनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। हाल्ट की टिकट खिड़की भी लंबे समय से बंद है। टिकट बिक्री के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण यात्रियों को मौके पर टिकट नहीं मिल पा रहा है। कई यात्री बंद टिकट खिड़की की तस्वीर मोबाइल में सुरक्षित रखते हैं, ताकि जांच के दौरान टिकट नहीं होने पर अपना पक्ष रख सकें। हाल्ट तक पहुंचने वाला करीब 50 मीटर रास्ता भी परेशानी का कारण है। कच्चा रास्ता बारिश में कीचड़ और पानी से भर जाता है। वहीं शाम होते ही हाल्ट परिसर और रास्ते ...