गाजीपुर, अगस्त 6 -- Ghazipur News: खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सिधौना गांव में जल जीवन मिशन के तहत संचालित 'हर घर नल, घर-घर जल' योजना का निर्माण कार्य अधूरा होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। करीब 400 घरों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने वाली इस योजना पर लगभग ढाई करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन अब तक जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। सोमवार को जल निगम के अधिशासी अधिकारी शशिपाल ने गांव पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और कार्यदायी संस्था को तीन माह के भीतर पानी की टंकी, पंपिंग प्लांट और पाइपलाइन का शेष कार्य पूरा कर नियमित जलापूर्ति शुरू करने के निर्देश दिए। ग्रामीण उपेंद्रनाथ मिश्र ने योजना में हो रही देरी की शिकायत जलशक्ति मंत्री से की थी। इससे पहले ग्राम्य चौपाल के दौरान जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला भी पाइपलाइन कार्य शीघ्र पू...