Ghazipur News: सिधौना चौराहे पर हाईवे बना ऑटो स्टैंड, हादसे का खतरा बढ़ा
गाजीपुर, अक्टूबर 8 -- Ghazipur News: खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सिधौना चौराहा इन दिनों धीरे-धीरे अवैध ऑटो स्टैंड में तब्दील होता जा रहा है। एनएच-31 के फोरलेन पर सवारियों के इंतजार में दर्जनों ऑटो खड़े रहने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। तेज रफ्तार वाहनों के बीच मुख्य सड़क के किनारे खड़े ऑटो हादसे को न्योता दे रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार पहले ऑटो चालक सवारियां लेकर सीधे अपने गंतव्य की ओर रवाना हो जाते थे, लेकिन अब कई चालक हाईवे किनारे घंटों सवारियों के इंतजार में खड़े रहते हैं। सवारियों के चढ़ने-उतरने के दौरान स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है। हैरानी की बात यह है कि हाईवे के किनारे सर्विस लेन होने के बावजूद ऑटो मुख्य मार्ग पर ही खड़े किए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Auraiya News: हाईवे किनारे धान की ढेरियां, हर पल हादसे का खतरा स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.