गाजीपुर, जुलाई 5 -- Ghazipur News: खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सिधौना स्थित प्राचीन सिद्धनाथ महादेव धाम को धार्मिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में सिधौना बाजार से मंदिर परिसर तक लगभग ढाई किलोमीटर लंबे संपर्क मार्ग पर आधुनिक एलईडी प्रकाश व्यवस्था स्थापित की जा रही है। इससे श्रद्धालुओं को रात्रि में सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। मार्ग पर हर 50 मीटर की दूरी पर 30 फीट ऊंचे विद्युत पोल लगाए गए हैं, जिन पर 100 वॉट क्षमता की एलईडी लाइटें लगाई जा रही हैं। साथ ही पोलों को केसरिया, सफेद और हरे रंग की एलईडी स्ट्रिप से सजाया जाएगा, जिससे मार्ग तिरंगे के रंगों में जगमगाएगा। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: बाबा गरीबनाथ मंदिर का शिखर होगा ऊंचा, साहू पोखर पर ग्लास ब्रिज पूरी व्यवस्था को ऑटोमैटिक सेंसर सिस्टम से जोड़ा ...