Ghazipur News: सिखड़ी बाजार में बंदरों से दुकानदार और स्कूली बच्चे परेशान
गाजीपुर, अगस्त 22 -- Ghazipur News: दुल्लहपुर। क्षेत्र के सिखड़ी बाजार सहित आसपास के इलाकों में तीन दर्जन से अधिक बंदरों के झुंड ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बाजार की दुकानों से सामान उठाने के साथ बंदर विद्यालयों में भी पहुंचकर बच्चों और शिक्षकों को परेशान कर रहे हैं। पं. मदन मोहन मालवीय इंटर कालेज और विद्या पब्लिक कालेज में बंदर बच्चों के लंच बॉक्स तक छीनकर भाग जा रहे हैं। खाना खाने के बाद डिब्बे पेड़ों से नीचे फेंक देते हैं। शिक्षक सुरेश राय ने बताया कि बंदरों के उत्पात से कक्षाओं में शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। विरोध करने पर वे बच्चों को काटने के लिए दौड़ते हैं। फल विक्रेता संता चौहान और सुबास ने बताया कि बंदर ठेलों पर रखे फलों पर झपट्टा मारकर उन्हें उठा ले जाते हैं। इससे दुकानदारों में भी भय बना हुआ है। ग्रामीणों ने बंदरों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.