Ghazipur News: साहित्यकार रामाशंकर राय 'बनफूल' की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
गाजीपुर, अगस्त 29 -- Ghazipur News: रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय पंचायत सभागार में शनिवार को प्रसिद्ध कवि, साहित्यकार एवं समालोचक रामाशंकर राय 'बनफूल' की पुण्यतिथि श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाई गई। साहित्य प्रेमियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि बनफूल जी ने अपनी रचनाओं के माध्यम से समाज को नई दिशा देने के साथ रेवतीपुर में साहित्यिक चेतना जगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके साहित्य में सामाजिक सरोकार और मानवीय मूल्यों की सशक्त अभिव्यक्ति देखने को मिलती है। मुख्य अतिथि सच्चिदानंद राय ने कहा कि बनफूल जी केवल कवि नहीं, बल्कि समाज के मार्गदर्शक भी थे। उनकी कविताओं में गांव की मिट्टी की सोंधी खुशबू और इंसानियत की गहरी संवेदना झलकती है। प्रवीण शुक्ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.