Ghazipur News: साहित्यकार राजेंद्र यादव के जन्मदिवस पर किया नमन
गाजीपुर, अगस्त 29 -- Ghazipur News: मरदह। महान साहित्यकार राजेंद्र यादव के जन्मदिवस पर शुक्रवार को मरदह ब्लॉक के रसूलाबाद गांव में बच्चू यादव के आवास पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कवि एवं लेखक रामनिवास यादव ने कहा कि राजेंद्र यादव हिंदी साहित्य के बड़े लेखक थे। पत्रिका 'हंस' के संपादन और उनके संपादकीय लेखन की छाप सदैव अमिट रहेगी। उन्होंने कहा कि राजेंद्र यादव ने अपने समय से आगे की सामाजिक परिस्थितियों को अपनी रचनाओं में महसूस किया था। साहित्यकार अपने विचारों और रचनाओं के माध्यम से समाज में हमेशा जीवित रहता है। कई युगों में कोई एक राजेंद्र यादव पैदा होता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता चंचल राजभर ने की, जबकि संचालन सुबास पहलवान ने किया। इस अवसर पर अतुल, ओमकार, शिवम, प्रांजल, विशाल, इंद्रदेव, सल्लू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.