गाजीपुर, जुलाई 25 -- Ghazipur News: दिलदारनगर। सावन माह को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र अधिकारियों के निर्देश पर दिलदारनगर थाना प्रभारी योगिंदर सिंह पुलिस टीम के साथ रात में क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।थाना प्रभारी ने सबसे पहले दिलदारनगर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। इसके बाद पुलिस बल के साथ दिलदारनगर बाजार एवं आसपास के क्षेत्रों में पैदल मार्च किया। इस दौरान लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।थाना प्रभारी ने बताया कि सावन माह में कांवड़ यात्रा को देखते हुए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। कांवड़ियों के आवागमन मार्गों का निरीक्षण कर यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा उनकी सुरक्षा के लिए आवश्यक सभी व्यवस्था...