गाजीपुर, जुलाई 24 -- Ghazipur News: गाजीपुर। आगामी सावन माह में कांवरियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने शहर के प्रमुख घाटों और वेंडिंग जोन में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिशासी अधिकारी डॉ. धीरेंद्र कुमार राय के निर्देश पर कर अधीक्षक ओमप्रकाश, राजस्व निरीक्षक अरविंद सोनकर और मनजीत सिंह के नेतृत्व में नई सड़क और ददरी घाट क्षेत्र का निरीक्षण किया। नगर पालिका टीम ने अस्थायी वेंडिंग जोन में दुकान लगाने वाले व्यापारियों को सड़क पर किए गए अतिक्रमण को तीन दिन के अंदर हटाने की चेतावनी दी। अधिकारियों ने बताया कि ददरी घाट प्राचीन घाटों में शामिल है, जहां सावन माह में बड़ी संख्या में कांवरिया गंगा जल लेने पहुंचते हैं। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: पुलगालिब से गंगादरवाजा तक हटेगा अतिक्रमण, जाम से मिलेगी रा...