Ghazipur News: सावन शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं करें दुरुस्त
गाजीपुर, जुलाई 22 -- Ghazipur News: सैदपुर। श्रावण मास के शुभारंभ से पहले प्रशासन ने बुधवार को नगर के अति प्राचीन बूढ़ेनाथ महादेव मंदिर और धुवार्जुन स्थित चौमुखनाथ धाम का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया और नवागत क्षेत्राधिकारी शुभम वर्मा ने कोतवाल अनिल सिंह और नगर पंचायत ईओ अर्जुन कुमार के साथ मंदिर परिसरों में पहुंचकर व्यवस्थाओं की जांच की। अधिकारियों ने स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय, श्रद्धालुओं के आवागमन मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग और सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को सावन शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा प्रशासन की प्राथमिकता है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: कांवर यात्रा की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.