Ghazipur News: सावन को लेकर दिलदारनगर में पुलिस का पैदल मार्च
गाजीपुर, जुलाई 25 -- Ghazipur News: गाजीपुर। सावन माह और कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के उद्देश्य से दिलदारनगर थाना प्रभारी योगिंदर सिंह ने पुलिस बल के साथ क्षेत्र में पैदल मार्च किया। उन्होंने सबसे पहले दिलदारनगर रेलवे स्टेशन पहुंचकर सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस टीम के साथ दिलदारनगर बाजार व आसपास के इलाकों में भ्रमण कर लोगों से शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। थाना प्रभारी ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए कांवड़ मार्गों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है और पुलिस टीम नियमित गश्त कर हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। यह भी पढ़ें- Bareily News: बिज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.