Ghazipur News: सावन के प्रथम सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का जनसैलाब
गाजीपुर, अगस्त 3 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर जनपद पूरी तरह शिवमय नजर आया। जिले के प्रमुख शिवालयों, गंगा घाटों और धार्मिक स्थलों पर सुबह से देर रात तक श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। हर-हर महादेव, बोल बम और ओम नमः शिवाय के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, भांग, पुष्प और मिष्ठान अर्पित कर भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक किया और परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की। मरदह के प्रसिद्ध महाहर धाम में हजारों श्रद्धालुओं ने तेरहमुखी शिवलिंग का जलाभिषेक किया। रविवार शाम गाजीपुर से गंगाजल लेकर निकले कांवड़िए नंगे पांव यात्रा कर धाम पहुंचे। यह भी पढ़ें- महाहर धाम में उमड़े आस्थावान मंदिर परिसर में शिव-पार्वती, हनुमान, भैरव बाबा, संत रविदास,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.