Ghazipur News: सावन के पहले दिन श्रद्धालुओं ने किया महादेव का जलाभिषेक
गाजीपुर, जुलाई 30 -- Ghazipur News: गाजीपुर। सावन माह के पहले दिन गुरुवार को जिले के शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह ब्रह्ममुहूर्त से ही श्रद्धालु गंगाजल और पूजन सामग्री लेकर भगवान शिव के मंदिरों में पहुंचने लगे। भक्तों ने विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। भांग, धतूरा, बेलपत्र, पुष्प, दूध और अक्षत अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। शहर के प्रमुख शिव मंदिरों के अलावा गांवों के प्राचीन शिवालयों में भी दिनभर दर्शन-पूजन का सिलसिला चलता रहा। मंदिर परिसर 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयघोष से गूंज उठे। कई श्रद्धालुओं ने सावन के पहले दिन व्रत रखकर भगवान शिव की विशेष आराधना की। महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और परिवार के सुख, श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.