Ghazipur News: सावन की सुरक्षा को देखते हुए महाहर धाम परिसर में पुलिस चौकी शुरू
गाजीपुर, अगस्त 1 -- Ghazipur News: गाजीपुर (मरदह)। महाहर धाम में सावन के प्रथम सोमवार के दिन से प्रारंभ होने वाली श्रावण मास कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर सभी विभागों के अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। वहीं मंदिर परिसर में एक पुलिस चौकी का शुभारंभ भी किया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कांवड़ मार्ग पर साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा नियमित रूप से सफाई कर्मियों की तैनाती की जाए। पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, अस्थायी शौचालय, चिकित्सा सुविधा, विश्राम स्थल तथा प्राथमिक उपचार केंद्रों की पर्याप्त व्यवस्था समय से पूर्ण कर ली जाए। यह भी पढ़ें- Begusarai News: संवेदनशील स्थलों पर रखें विशेष निगरानी: डीएम उन्होंने संबंधित अधिकारियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.