Ghazipur News: सार्वजनिक भूमि से प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण
गाजीपुर, सितम्बर 26 -- Ghazipur News: दिलदारनगर। उसिया गांव में शिकायत के बाद शनिवार को राजस्व विभाग की टीम ने सार्वजनिक भूमि से अतिक्रमण हटाया। नायब तहसीलदार पंकज कुमार की मौजूदगी में पुलिस बल के साथ पहुंची टीम ने बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण को हटाकर भूमि कब्जामुक्त कराई। नायब तहसीलदार ने बताया कि जमील खान ने तहसील दिवस में सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत की थी। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर एसडीएम गजराज सिंह यादव ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद राजस्व टीम ने पुलिस की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। अधिकारियों ने कहा कि सार्वजनिक और सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.