Ghazipur News: सामुदायिक शौचालय में जाने को रास्ता ही नहीं
गाजीपुर, जुलाई 11 -- Ghazipur News: खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। विकासखंड क्षेत्र के कोटिशा गांव में लाखों रुपये की लागत से बना सामुदायिक शौचालय ग्रामीणों के लिए किसी काम का नहीं रह गया है। शौचालय तक पहुंचने के लिए रास्ता ही नहीं बनाया गया, जिससे इसका उपयोग लगभग बंद है। ग्रामीणों का कहना है कि बिना पहुंच मार्ग के शौचालय केवल शोपीस बनकर रह गया है। ग्रामीणों के अनुसार शौचालय गांव से काफी बाहर स्थित है। उसके चारों ओर गंदगी और झाड़-झंखाड़ का अंबार लगा हुआ है। साफ-सफाई नहीं होने से दुर्गंध फैल रही है और आसपास का वातावरण भी प्रदूषित हो रहा है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी खराब हो जाती है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार ग्राम पंचायत और संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक न तो रास्ते का निर्माण कराया गया और न ही परिसर की सफाई की कोई व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.