गाजीपुर, अक्टूबर 27 -- Ghazipur News: गाजीपुर (सादात)। सादात नगर पंचायत में मंगलवार की देर शाम भरत मिलाप का भव्य मंचन किया गया। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के 14 वर्ष वनवास के बाद अयोध्या लौटने और भरत से मिलने के भावुक दृश्य को स्थानीय कलाकारों ने जीवंत किया। चारों भाइयों के मिलन को देख श्रद्धालु भावुक हो गए। डीजे पर बज रहे भक्तिगीतों के बीच भगवान की झांकी निकली और 'जय श्री राम' के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। रामलीला मैदान से निकली झांकी मध्य बाजार पहुंची, जहां भरत मिलाप सम्पन्न हुआ। रास्ते में श्रद्धालुओं ने आरती उतारकर स्वागत किया।झांकी में श्रीराम (विशाल प्रजापति), लक्ष्मण (कृष्णा कुशवाहा), सीता (आकाश कुशवाहा), भरत (शिवम प्रजापति), शत्रुघ्न (अमित प्रजापति) और विवेक बरनवाल हनुमान की भूमिका में रहे। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: झांकि...