Ghazipur News: सात कस्तूरबा की छात्राओं को नहीं छोड़ना पड़ेगा स्कूल
गाजीपुर, जुलाई 19 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। जनपद में 14 कस्तूरबा विद्यालय संचालित होते है। अब गाजीपुर में बालिका शिक्षा को नई मजबूती मिली है। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की छात्राओं को कक्षा आठ के बाद पढ़ाई छोड़ने या दूसरे स्कूलों का सहारा लेने की मजबूरी नहीं रहेगी। नए शैक्षिक सत्र से जिले के सात कस्तूरबा विद्यालयों में कक्षा नौ और 11 की पढ़ाई शुरू कर दी गई है। इस फैसले से खासकर ग्रामीण और वंचित वर्ग की बेटियों को बड़ा सहारा मिलेगा और ड्रापआउट दर में कमी आने की उम्मीद है।
शिक्षा के क्षेत्र में अहम कदम जिले की बेटियों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में एक अहम कदम उठाया गया है। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में कक्षा छह से आठ तक सीमित पढ़ाई का दायरा बढ़ाकर इंटरमीडिएट तक कर दिया गया है। इन कस्तूरबा विद्यालयों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.