Ghazipur News: साइबर हेल्प डेस्क ने लौटवाई धनराशि
गाजीपुर, अगस्त 29 -- Ghazipur News: जंगीपुर। साइबर हेल्प डेस्क जंगीपुर ने तत्काल कार्रवाई करते हुए साइबर धोखाधड़ी के शिकार व्यक्ति के खाते से निकाली गई 7,995.92 रुपये की धनराशि शनिवार को वापस करा दी। सआदतपुर निवासी अनिल पाल पुत्र लालजी पाल ने साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। अनिल पाल ने साइबर हेल्प डेस्क को बधाई दी। इसमें उप निरीक्षक जमालुद्दीन और कांस्टेबल आलोक कुमार मौर्या की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उप निरीक्षक जमालुद्दीन ने बताया कि पुलिस की ओर से लोगों को साइबर अपराध के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.