Ghazipur News: साइबर हेल्प डेस्क ने पीड़ित को वापस कराए पांच हजार
गाजीपुर, नवम्बर 4 -- Ghazipur News: जंगीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना जंगीपुर की साइबर हेल्प डेस्क ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति के पांच हजार रुपये वापस करा दिए। खैरुल्लाहपुर गांव निवासी मोहम्मद अनश खान पुत्र महमूद्दीन खान ने साइबर धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने के बाद साइबर हेल्प डेस्क ने एनसीआरपी पोर्टल पर प्राप्त शिकायत संख्या के माध्यम से ठगी की रकम होल्ड कराई। इसके बाद एमआरएम पोर्टल के जरिए पांच हजार रुपये की धनराशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी गई। रुपये वापस मिलने पर पीड़ित ने गाजीपुर पुलिस और साइबर हेल्प डेस्क का आभार जताया। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष, उपनिरीक्षक जमालुद्दीन और कांस्टेबल आलोक कुमार मौर्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि साइबर ठगी होने पर तत्का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.