Ghazipur News: सर सैयद डे पर शिक्षा और सामाजिक प्रगति पर हुई चर्चा
गाजीपुर, अक्टूबर 26 -- Ghazipur News: दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। एसकेबीएम डिग्री कॉलेज स्थित आगाज अकादमी हॉल में मजलिस-ए-फलाह सोसाइटी के तत्वावधान में सर सैयद डे समारोह आयोजित किया गया। इसमें महान शिक्षाविद् सर सैयद अहमद खान के जीवन, उनके शैक्षिक विचारों और समाज सुधार में योगदान पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा समाज के विकास की मजबूत नींव है। इसके माध्यम से सामाजिक जागरूकता बढ़ाने और नई पीढ़ी को बेहतर भविष्य की दिशा देने में मदद मिलती है। उन्होंने सर सैयद अहमद खान के विचारों से प्रेरणा लेकर शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. इबरार खान ने की, जबकि संचालन अबु बकर उर्फ बेचन खान ने किया। इस अवसर पर सरफराज खान को मजलिस-ए-फलाह सोसाइटी की सदस्यता प्रदान की गई। समारोह में उसिया ग्राम प्रधान शम्स तबरेज खान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.