Ghazipur News: सर्प दंश से टूटी विवाहिता के सांसों की डोर
गाजीपुर, अगस्त 8 -- Ghazipur News: सादात, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासिनी विवाहिता 35 वर्षीय ममता देवी की सर्पदंश से मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने शनिवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया। जानकारी के अनुसार गांव निवासिनी 35 वर्षीय ममता देवी पत्नी महेंद्र उर्फ मटरू यादव बीती रात परिजनों को खाना खाने के बाद घर में सो रही थी। कुछ देर बाद उमस भरी गर्मी के चलते वो चबूतरे पर जाकर लेट गईं। इसी दरम्यान रात करीब 11 बजे सांप ने डंस लिया। कुछ ही देर में हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को पता चला। जिसके बाद उसे आजमगढ़ के खरिहानी अस्पताल लेकर चले गए लेकिन उपचार के बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: सर्प दंश से टूटी विवाहिता के सांसों की डोर मृतका के पति गैर प्रदेश में काम कर परिवार का भरण पोषण क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.