Ghazipur News: सर्पदंश से महिला की मौत
गाजीपुर, अगस्त 28 -- Ghazipur News: दुल्लहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के ग्राम सभा रामपुर पतारी में गुरुवार की देर रात चारपाई पर सो रही महिला को सर्प ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान जौत हो गयी। जानकारी के अनुसार 46 वर्षीय भगवती देवी पत्नी अशोक चौहान घर मे चारपाई पर सोई हुई। देर रात सर्प ने काट लिया। जिसके बाद उन्होने पति सहित बच्चों को जानकारी दिया। परिवार के लोग पहले अमवा सति धाम लेकर पहुंचे। जहां हालत में सुधार नहीं होने पर मऊ स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.