गाजीपुर, जुलाई 13 -- Ghazipur News: गाजीपुर। बरेसर थाना क्षेत्र के चौथी बांध की महिला को सांप ने डस लिया। घटना ईंट से बनी अलमारी को साफ करने के दौरान हुआ। सांप के डसने के बाद परिजन झाड़ फूंक के लिए अमवा के सती माई ले गए लेकिन वहां मौच हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय रंभा देवी पत्नी प्रमोद चौहान अपने घर में खाना बना कर घर के बगल में बने मड़ई में झाड़ू लगा रही थी। वह ईंट से बने अलमारी को साफ कर रही थी कि उसमें पहले से छिपे सांप ने डस लिया। परिजन झाड़ फूंक कराए, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। उनका एक पुत्र अनूप चौहान व दो पुत्री सोनम तथा संजना है। थाना प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...