गाजीपुर, अगस्त 30 -- Ghazipur News: मुहम्मदाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा हरिबल्लमपुर उर्फ अलावलपुर गांव में रविवार सुबह सर्पदंश से एक किसान की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार हरिबल्लमपुर गांव निवासी 50 वर्षीय वीरेंद्र पासवान पुत्र स्व: लालमुनी पासवान रविवार सुबह पांच बजे के करीब शौच करने गांव से बाहर गए थे। लौटते समय गांव के निकट नालियों में छिपे जहरीले सांप ने उन्हें काट लिया। परिजन जब तक पूरे मामले को समझ पाते और इलाज के लिए लेकर जाने के लिए तैयार होते, तब तक वीरेंद्र की मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Bhabua News: रात में सोए युवक की जहरीले सर्प के काटने से मौत,मचा कोहराम वीरेंद्र की असमय मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पुत्र विजयशंकर ने पुलिस को सूचना द...