Ghazipur News: सर्पदंश से किशोर की मौत
गाजीपुर, अक्टूबर 7 -- Ghazipur News: गहमर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय गांव के मैगर राय निवासी 16 वर्षीय निकेश कुमार की सर्पदंश से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार निकेश कुमार पुत्र जमुना राम सोमवार की देर रात अपने कमरे में चौकी पर सो रहा था। पास में उसकी मां आशा देवी भी सोई थीं। भोर करीब तीन बजे जहरीले सांप ने निकेश को काट लिया। बताया गया कि निकेश ने सांप को अपनी गर्दन से झटककर दूर फेंक दिया, जिसके बाद सांप झाड़ियों में चला गया। सर्पदंश की जानकारी मिलते ही परिजन आनन-फानन में युवक को इलाज के लिए बक्सर जिला अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया। हालांकि परिजन उसे पटना ले जाने के बजाय गाजीपुर सदर अस्पताल लेकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.